हल्द्वानी- डीएम व एसएसपी ने किया कर्फ्यू जोन का निरीक्षण, कल से सभी सेक्टर में 3 घंटे की छूट
हल्द्वानी 25 अप्रैल। जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा द्वारा शनिवार की देर सायं बनभूलपुरा कर्फ्यूू ग्रस्त क्षेत्र का मौका मुआयन किया। उन्होने बनभूलपुरा में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने कहा कि रविवार 26 अप्रेल से बनभूलपुरा के सभी सेक्टरों मे प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तीन घंटे के लिए छूट दी जायेगी। उन्होने अधिकारियों से कि सभी सेक्टरों मे आवश्यक वस्तुओं एवं खादयान की आपूर्ति पूर्ववत् बनाई रखी जाए तथा बैंक एवं एटीएम के माध्यम से लोगो को भुगतान भी किया जाए।
उन्होने कहा कि रमजान महिने को दृष्टिगत रखते हुये बनभूलपुरा क्षेत्र मे सेनिटाइजेशन एवं सफाई पर विशेष कार्य किया जाए इसके साथ ही छूट अवधि के दौरान केवल हर घर से एक ही व्यक्ति बाहर आये। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग त था मास्क एवं सेनिटाजर का प्रयोेग अनिवार्य रूप से हर किसी से कराया जाए।
इस बात का ध्यान रखा जाए कि खरीददारी के दौरान भीडभाड जमा ना हो।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार ही मस्जिदों से लाउड स्पीकरों का प्रयोग किया जाए इस बात की जानकारी सभी को दे दी जाए। लाउडस्पीकर प्रयोग के दौरान यदि उच्च न्याययाल के आदेशों का उल्लंघन होगा तो कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।
उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि अब तक बनभूलपूरा के सभी सेक्टरों में पांच हजार राशन की किटें वितरित की जा चुकी है लोगोें की सुवधिा के लिए एटीएम बैक तथा मेडिकल स्टोरों से सेवायें लोगों को दी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान निदेशक डेयरी/पर्यवेक्षक जीवन सिह नगन्याल, जोनल मजिस्टेट अशोक जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक राय आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम , इन जिलों में दो दिन बारिश- बर्फबारी का अंदेशा
Rojgar Mela: उत्तराखंड में यहां 21 फरवरी को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
देहरादून: डीएम का चला हंटर , लाइन पर आया बैंक , विधवा को मिला न्याय
नैनीताल: डीएम की अध्यक्षता में लालकुआं में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कल
देहरादून: जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं