हल्द्वानी: डासना जेल से पैरोल पर रिहा अभियुक्त चोरी में फिर गिरफ्तार
मुखानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का माल भी बरामद
हल्द्वानी (दीपक भंडारी)। मुखानी क्षेत्र हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घर से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा पकड़ा गया आरोपी अभी डासना जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था।
जानकारी देते हुए मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि चीनपुर फेस-3 मुखानी निवासी मनोज भट्ट पुत्र रमेश चंद्र भट्ट ने बीते बुधवार को थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कहा कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से एक मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक प्रेस सहित अन्य सामान चुरा लिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक टीम गठित की गई। इसी दौरान गुरुवार की सुबह पुलिस ने
कठघरिया चौराहे से अर्जुन मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य निवासी लोहरियासाल मल्ला मुखानी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने घर से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पकडे गए आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज है और जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी अर्जुन मौर्य अभी डासना जेल से पैरोल पर रिहा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसका और पुराना इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें