हल्द्वानी-गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
खनन श्रमिकों को कंबल अलाव और जूते व अन्य सुविधाएं-सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग
हल्द्वानी। गौला में काम करने वाले मजदूरों को पूरी सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों मजदूरों ने गौला गेट शीशमहल में वन विकास निगम नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर डीएलएम को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। गौला में काम करने वाले मजदूरों को अभी तक वन विकास निगम द्वारा कंबल तक नहीं दिए हैं।
उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि गीला में काम करने वाल मजदूरों को शीघ्र ही कंबल, जूत मास्क व गरीब मजदूरों के बच्चों के लिए पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही गौला से जुड़े मजदूरों को उनका हक नहीं दिया गया तो गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति मजूदरों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह विष्ट, रोहित शाह, जगमोहन मेहरा, कन्नू, सुरेश मुखिया सतनारायण मुखिया विनांद, सुरेश, सुनील कुमार, अमानत हुसैन, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें