हल्द्वानी:- गुलदार का आतंक बरकरार , अब घोड़े को बनाया निवाला
:-गुलदार के आतंक से काठगोदाम व आसपास के क्षेत्रों में दहशत
(दीपक भंडारी) हल्द्वानी। काठगोदाम व आसपास के क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है , अब गुलदार ने यहां एक घोड़े को निवाला बना लिया घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
सोनकोट और गौला बैराज में महिला को अपना शिकार बनाने के बाद गुलदार ने देर रात प्रतापगढ़ी क्षेत्र में एक घोड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र में बढ़ रहे गुलदार के आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान कलावती थापा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शुरु से ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक वन विभाग द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

आए दिन गुलदार के आतंक की वजह से लोगों में भय के साथ ही आक्रोश भी व्याप्त है।
उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



UPSC Result: उत्तराखंड के ऋषभ और आशुतोष का कमाल, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कैंटर; SDRF ने रेस्क्यू कर शव निकाला”
रुद्रप्रयाग: डीएम के निर्देश पर वाहनों की सघन चेकिंग, ओवरलोड और हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक में आज पांच बड़े फैसले – जानिए एक क्लिक में
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प: भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार