हल्द्वानी- अमित हत्याकांड में पत्नी समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस ,कई संदिग्धों से पूछताछ
(दीपक भंडारी)हल्द्वानी। बीती रात एक दामाद को उसी के सुसराल के बाहर गोली मार दी गई। महज दो फिट की गली में गोली चली, एक मरा लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं। जाहिर हैं ये तगड़ी साजिश है, और इस साजिश में ससुराली फंसते नजर आ रहे है। मृतक की बहन ने तहरीर दी और भाई के ससुराली सास, ससुर, दो सालियां और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। हालांकि पुलिस बीती रात से ही पांचों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना बीती शाम करीब साढ़े सात बजे की है। चांदमारी का अमित कुमार पुत्र मंगल कुमार सलड़ी स्थित अपने होटल से लौट रहा था। बाइक सवार अमित अभी सुसराल के बाहर पहुंचा था तभी उसे गोली मार दी गई। गोली सीने में लगी और अमित ने बहीं दम तोड़ दिया। लाश जिसने देखी वह मोहल्ले का एक युवक था। इसी ने खबर चंद कदम दूर अमित के घर पहुंचाई। कत्ल की खबर उड़ी तो मौके पर तमाशबीन जमा हो गए। इसके बाद पुलिस और फिर मौके की नजाकत को देखते हुए एसएसपी भी पहुंच गए। चूंकि अमित के परिवार और ससुरालियों के बीच लंबे समय से कानूनी जंग चल रही, ऐसे में इल्जाम ससुरालियों के सिर ही आना था। इल्जाम लगा और पुलिस ने शाम ही पत्नी निकिता और ससुर दिनेश कुमार हिरासत में ले लिया। अगली सुबह होते ही मृतक की बहन शालिनी पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंच गई। उसने अमित की पत्नी निकिता, सास मीना देवी, ससुर दिनेश सालियां अंकिता, कविता पर कत्ल की साजिश का आरोप लगाया तहरीर के मुताबिक पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
:-हत्याकांड के खुलासे को लेकर काठगोदाम थाने में प्रदर्शन
काठगोदाम चांदमारी निवासी उसके ही घर के सामने अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या करने तथा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काठगोदाम ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतत्व में काठगोदाम थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर में अपराधि वारदातें बढ़ती जा रही है। राज्य की कानून व्यवस्था चरमारा गई है।

अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वह कहीं भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। बीती रात्रि भी सलड़ी अपने होटल से घर को जा रहे चांदमारी निवासी अमित कुमार को उसी के घर के सामने अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि अमित के हमलावरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई किए जाने तथा कानून व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह विष्ट, तस्कीन अहमद, भीम मेर, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भगवती जोशी हरक सिंह भंडारी भाष्कर कांडपाल, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें