हल्द्वानी: अग्नि पीड़ित गौला श्रमिकों की मदद को आगे आई हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था
अग्नि पीड़ित श्रमिकों की मदद के लिए बढ़े हाथ ,हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था एवं कुमाऊं क्रशर एसोसिएशन ने बांटे ,कंबल , रजाई ,चादर ,कपड़े व अन्य जरूरी सामान
हल्द्वानी। मोटाहल्दू खनन निकासी गेट पर हुए भीषण अग्निकांड पीडि़तों को सहायता का क्रम जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए अग्नि पीड़ित श्रमिकों को वस्त्र ,चादर ,कंबल ,रजाई समेत तमाम जरूरी सामान वितरित किया। समूह के संस्थापक/ अध्यक्ष दिनेश ल्वेशाली ने बताया कि यह मुहीम समूह के मुखिया ओम जोशी व खीमेश पनेरु के नेतृत्व में अग्नि पीड़ितों तक सारा सामान पहुंचाया गया। समूह अध्यक्ष दिनेश ल्वेशाली द्वारा समस्त वस्त्र इत्यादि के दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

शनिवार को कुमाऊं क्रशर एसोशिएशन द्वारा पीडि़तों को तीन सौ कंबल व झोपड़ी बनाने के लिए वितरित किए गए। जबकि हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था द्वारा श्रमिकों को वस्त्र, चादर, कंबल व रजाई वितरित किए।
शुक्रवार को गौला नदी के मोटाहल्दू खनन निकासी गेट पर रहने वाले खनन श्रमिकों की डेढ़ सौ झोपडिय़ों में आग लग गई। अग्निकांड में मजदूरों का सब कुछ जलकर राख हो गया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ऋिचा सिंह द्वारा क्रशर व वाहन स्वामियों के साथ ही तमाम संगठनों व स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क कर श्रमिकों की सहायता करने को प्रेरित किया। इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम की अगुवाई में कुमाऊं स्टोन क्रशर के पदाधिकारियों ने निकासी गेट पर पहुंचकर मजदूरों को तीन सौ कंबल के साथ ही झोपड़ी बनाने के लिए पन्नी वितरित की। इस दौरान क्रशर स्वामी सुनील तलवार, सुभाष गुप्ता, बसंत जोशी, ग्राम प्रधान विपिन जोश, हरीश चंद्र पंत, भुवन दुर्गापाल, पंकज सूरी व सनि नागपाल आदि लोग मौजूद थे।
इसके अलावा हल्द्वानी ऑन लाइन समूह के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश ल्वेशाली, ओम जोशी, खीमेश पनेरू के नेतृत्व में अग्निपीडि़तों को कंबल ,रजाई चादर ,कपड़े वितरित किए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें