शर्मनाक: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म , बनाया वीडियो
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज फूफा समेत तीन गिरफ्तार
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): महिलाओं के साथ यौन हिंसा के अपराधों में निरंतर इजाफा हो रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से महिला के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला उजागर हुआ है।
रुदपुर में नौकरी करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद मुंहबोले फूफा ने उसका वीडियो बना लिया। यही नही आरोपी ने उस वीडियो को महिला की माँ को भेज दिया। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर जनपद के बिलासपुर निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रुद्रपुर में काम करती है। गत 23 फरवरी को बहुत काम निपटा कर घर को जा रही थी तो उसे सुभाष नगर निवासी मोहल्ला फूफा शिवकुमार मिल गया। जिस पर शिव कुमार ने उसे बाइक द्वारा घर छोड़ने की बात कही। भरोसा कर महिला शिव कुमार की बाइक में बैठ गई। रास्ते में शिवकुमार ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई।
जिसके बाद शिवकुमार महिला को अपने साथियों के साथ कई अज्ञात जगह ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी वीडियो भी बनाई गई। महिला ने आरोप लगाया कि 10 मार्च को शिव कुमार ने उसका अश्लील वीडियो उसकी मां को भेज दिया। और धमकी दी गई कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो उसकी इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। महिला के शिकायत पर पुलिस ने शिवकुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक नीमा बोहरा को सौंपी गई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें