रुद्रप्रयाग: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत ,4 घायल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत उखीमठ में राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा। अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो। एक युवक की मौत 4 घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू पर घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर सांय को राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरी ,स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी राजस्व एवं पुलिस और प्रशासन को दी गयी
बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बेडूला निवासी संदीप सिंह (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि जग्गी बग्वान निवासी प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 34 वर्ष, बेडूला निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष, बेडूला निवासी धनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 28 वर्ष, बेडूला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें