हल्द्वानी:-प्रसव पीड़ा से महिला की मौत मामलें में डीएम ने जांच समिति की गठित
हल्द्वानी -22 जुलाई। गत दिवस डाॅ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का आॅपरेशन होना था मगर दो घंटे बेहोशी के बाद भी चिकित्सक नही आने को गभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने घटना की जांच हेतु निदेशक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम,नोडल अधिकारी डाॅ.सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज रोहित मीणा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की।
समिति में प्रबंध निदेशक केएमवीएम रोहित कुमार मीणा अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली ऋचा सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी/आईडीएसपी नोडल डाॅ. बलवीर सिंह सदस्य होगे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में हुई इस घटना में बरती गई लापरवाही संवेदनहीता एंव संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए जांच कर लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धितों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए स्पष्ट मंतव्य (आख्या) एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत: टनकपुर में 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता और टूल किट वितरित
बागेश्वर: 17 दिसंबर से अब तक 42 शिविर, 24,612 नागरिक लाभान्वित, 695 शिकायतों का निस्तारण
रुद्रप्रयाग: मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
Uttarakhand News: प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश- सीएस
मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप