बेजुबानों का दर्द बांटती उत्तराखंड पुलिस की महिला जवान चांदनी
“बेजुबानों का दर्द बांटती Uttarakhand Police की महिला जवान चाँदनी”
हरिद्वार। इंसान वही है जो दूसरों के काम आए, दूसरों के दुखों को बाँट सके, उसकी सहायता और कल्याण कर सके। इंसानियत का यही जज्बा देखने को मिलता है हरिद्वार में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस की महिला जवान चाँदनी बिष्ट में।

उनकी खाकी वर्दी के पीछे धड़कता है एक रहम दिल, जो इन्हें हर किसी के दुखों में शामिल होकर उनके कष्टों को दूर करने के लिए प्रेरित करता है।
चाँदनी ड्यूटी पर अडिग अपने कर्तव्य का निर्वाहन तो कर रही हैं। साथ ही शहर के बेजुबान जानवरों का दर्द भी बाँट रही हैं।

ड्यूटी के बाद चाँदनी हर दिन सड़कों पर भूखे प्यासे घूम रहे जानवरों को अपने हाथों से दूध, पानी व भोजन खिला रही हैं और सड़क पर घायल पड़े जानवरों की भी मदद कर उन्हें इंजेक्शन व दवाईयां देते हुए उनके ठीक होने तक निस्वार्थ सेवा भी कर रही हैं।
News Courtesy- Arjun Bhandari

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें