बागेश्वर: नाबालिग के यौन शोषण आरोप में बुजुर्ग समेत तीन गिरफ्तार
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां पुलिस ने नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ पास्को समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कपकोट पुलिस को पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में लिखित तहरीर दी गयी।
आरोप लगाया गया कि 16 दिसंबर को उसकी नाबालिग लड़की का तीनों ने यौन शोषण किया है। यह भी आरोप लगाया गया कि तीनों आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये और दो आरोपी राजेन्द्र जोशी और प्रकाश जोशी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गयी जबकि तीसरे आरोपी कैलाश बिष्ट ने उसके साथ दुराचार किया गया आरोपियों में एक 60 साल का बुजुर्ग भी शामिल है।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) एवं भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 354, 363 व 366ए, 376(2)एन के तहत मामला दर्ज कर एक टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी।
आखिरकार पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर आज कपकोट पुल से गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें