बागेश्वर: नगर पंचायत गरुड़ के गठन संबंधित दर्ज आपत्तियों की DM ने की सुनवाई
बागेश्वर। नगर पंचायत गरूड़ के गठन के संबंध में दर्ज आपत्तियों की सुनवाई जिलाधिकारी विनीत कुमार ने तहसील सभागार गरूड़ में आपत्तिकर्ता ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संगठन गरूड़ हिमांशु खाती, सदस्य क्षेत्र पंचायत सिल्ली, प्रधान ग्राम पंचायत स्यालदेटीट, प्रधान ग्राम पंचायत भकुनखोला, प्रधान ग्राम पंचायत नौघर, प्रधान ग्राम पंचायत फुलवाडी, प्रधान ग्राम पंचायत गढसेर की उपस्थिति में दर्ज आपत्तियों की सुनवाई की गयी।

जिसमें आपत्तिकर्ताओं द्वारा गरूड़ को नगर पंचायत न बनाये जाने के संबंध में आपत्ति दर्ज करायी गयी कि ग्रामवासियों की इतनी आमदानी नहीं है कि वह नगर पंचायत के करों का भुगतान कर सके तथा ग्राम पंचायत की समस्त भूमि कृषि भूमि है और अत्यधिक उपजाऊ भूमि है, कृषि ही ग्रामवासियों की आजीविका का मुख्य साधन है, नगर पंचायत बनने पर उपजाऊ कृषि भूमि नष्ट होने की सम्भावना है। दर्ज आपत्तियों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित आपत्तियों की सुनवाई कर ली गयी है तथा नियमानुसार उनका निराकरण किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा, तहसीलदार नवाजिश खलीक, अधि0अधि0 नगरपालिका राजदेव जायसी, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बी0एस0 देवडी, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संगठन गरूड़ हिमांशु खाती, सदस्य क्षेत्र पंचायत सिल्ली शंकर दत्त जोशी, ग्राम प्रधान रवीना बेगम, राजेन्द्र गिरी, नीमा अल्मिया, हेमा फस्वार्ण, उमा देवी, संगीता एवं पूर्व प्रधान नवीन ममगायी, एल0बी0सी0 नीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें