बसों में सवार होकर अपने वतन को लौटे गौला श्रमिक ,प्रशासन का जताया आभार-पढ़ें पूरी खबर
बसों में सवार होकर अपने घरों को लौटे गौला श्रमिक,
खुशी से खिले चेहरे-प्रशासन का जताया आभार
लालकुआं (नैनीताल)। खनन कार्य बंद होने के चलते यहां गौला नदी में फंसे श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए प्रशासन द्वारा 5 बसों का इंतजाम किया गया।

मेडिकल परीक्षण के उपरांत उक्त बसों में सवार होकर सैकड़ों श्रमिक अपने घरों को रवाना हुए। शनिवार को जैसे ही बस निकासी गेट पर पहुंचीं, श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिला प्रशासन और वन विकास निगम ने उक्त मजदूरों को उनके घरों के लिए भेजने की व्यवस्था की तथा 5 बस भेजकर उन्हें बरेली, बदायूं, पीलीभीत और लखीमपुर के लिए यहां से रवाना किया। यहां से रवाना होने से पूर्व सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल परीक्षण भी किया।
इस दौरान वन विकास निगम के डीएलएम खनन वाईके श्रीवास्तव , गौला खनन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दानू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी , भाजयुमो अध्यक्ष मनोज बसनायत समेत तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे।

गौला खनन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दानू ने श्रमिकों की वापसी के प्रबंधन के लिए वन विकास निगम एवं जिला प्रशासन का तहे दिल से आभार जताया है। तथा साथ ही उन्होंने निवेदन किया है कि नदी में बचे हुए सभी श्रमिकों की घर वापसी की व्यवस्था की जाए।
इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने जिला प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार का तहे दिल से आभार जताया है। मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि गौला श्रमिकों को उनके घरों को रवाना करने हेतु उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार से उन्होंने अनुरोध किया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें