ब्रेकिंग उत्तराखंड:-प्रदेश में आईएफएस अफसरों के बंपर तबादले
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर वन विभाग में आईएफएस अफसरों के बंपर तबादले ,वन विभाग में 37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले एवं कार्य क्षेत्र में बदलाव

उत्तराखंड शासन ने आज वन विभाग के आईएफएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं , जिनमें प्रमुख वन संरक्षक स्तर से लेकर, अपर प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक स्तर, उप वन संरक्षक स्तर के तबादले किए गए हैं।

ईमानदारी के लिए बहुचर्चित आईएफएस संजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना उत्तराखंड और वन संरक्षक वन अनुशंधान वृत्त बनाया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का कार्य देख रहे डॉ पराग मधुकर को वन संरक्षक पश्चिमी व्रत हल्द्वानी से मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधिक प्रकोष्ठ देहरादून और प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड कार्यालय मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

अवैध खनन के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाले आईएफएस नीतीश मणि त्रिपाठी को उप वन संरक्षक मसूरी वन प्रभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें