नैनीताल- राजीव शाह बने उत्तराखंड ग्वाल सेना के नगर अध्यक्ष
:-व्यवसायी राजीव साह बने उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन नैनीताल के नगर अध्यक्ष
नैनीताल। उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संगठन कार्यकर्ताओं की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नैनीताल नगर अध्यक्ष पद पर राजीव साह को मनोनीत किया गया है।
श्री कुलौरा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पहाड़ के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है और बेलगाम राजनीति पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखण्ड के लोंगो को वास्तविक पहाड़ी राज्य की कल्पना का सपना साकार करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा,इसके लिए जल्दी ही पूरे जिले और प्रदेश में ग्वालसेवा का गठन किया जायेगा,राजीव साह ने संगठन में आस्था जताते हुए कहा कि ग्वालसेवा संगठन पहाड़ के लोंगो की एक सोच है और वह पहाड़ हित,समाज हित,संगठन हित में कार्य करेंगे और जल्द ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
उनके इस मनोनयन पर ग्वालसेवा फाउंडेशन के निदेशक हेमंत कुमार सिंह बोरा व बच्ची सिंह बिष्ट एवं संगठन के दिग्विजय सिंह बिष्ट,चन्द्रविजय सिंह बिष्ट,अनिल मुनगली, जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया, रमन कुमार,पवन व्यास, अधिवक्ता शरद साह, मुकेश कीर्ति, अखिल साह, अधिवक्ता मनीष जोशी, आनंद कनवाल, संजय चंदोला, ललित रावत,संजय सुयल,कमल चिलवाल, राजा कन्नौजिया, हरेन्द्र पडियार, राकेश कोहली, राजू रस्तोगी ,प्रमोद कुमार, दीपक बर्गली, पूरन गंगोला, गंगा सिंह बोरा व योगेश भोला, संजय त्यागी,खिलेश कांडपाल,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ,दीपक राठौर,डॉ हरप्रसाद सिन्हा, गिरीश खोलिया, मौहम्मद अबरार,चन्द्रमौली साह, अतुल धुसिया,जसपाल सिंह,कमल कुमार,सिद्धार्थ साह, विनोद कुमार ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन के हित में तत्पर रहेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें