नैनीताल-महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी देवभूमि जन सेवा संस्था, कर रही है यह सराहनीय कार्य-पढे़ पूरी खबर
ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त बना रही जन सेवा संस्था
गौलापार(नैनीताल)। देवभूमि जन सेवा संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर नशा मुक्त समाज बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महिलाओं को ब्यूटीशियन कंप्यूटर सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने बताया कि सीमित संसाधनों के द्वारा बिना किसी सरकारी इमदाद के सिलाई ब्यूटीशियन कंप्यूटर के कोर्स चला कर महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
संस्था के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। संस्था द्वारा अब तक सैकड़ों महिलाओं को सिलाई ब्यूटीशियन कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा चुका है।

इसी क्रम में रविवार को देवभूमि जन सेवा संस्था के तत्वाधान में जगतपुर ग्राम सभा की प्रधान पुष्पा भट्ट की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया इस मौके पर सिलाई ब्यूटशियन प्रशिक्षण के लिए महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन भी करवाए। इधर देवभूमि जन संस्था द्वारा ग्राम पंचायत भवन खेड़ा में प्रधान लीला बिष्ट की अध्यक्षता में ब्यूटीशियन का पांचवा बैच का समापन किया गया व नए बैच का भव्य शुभारंभ हुआ।
यहां गौलापार के जगतपुर व खेड़ा ग्राम सभाओं में आयोजित कार्यक्रम में जनसेवा संस्था के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को कोरोना वायरस के विषय में जागरुक करते हुए कहा कि सर्दी जुखाम और खांसी होने पर घबराए नहीं तुरंत निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में जांच व उपचार करवाएं। उन्होंने कहा किसी का भी अभिवादन हाथ मिलाकर ना करें। दिन भर में समय-समय पर हाथ साफ करते रहें तथा मुंह में मास्क- रुमाल बांध कर रखें। इस दौरान महिलाओं को सिलाई ब्यूटीशियन कंप्यूटर जैविक खेती के प्रशिक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान 35 महिलाओं ने सिलाई ब्यूटीशियन के लिए रजिस्ट्रेशन किया इनका जल्दी ही प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित थानाध्यक्ष संजय जोशी व समाजसेवी दीप भट्ट ने क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया तथा कहीं पर भी नशे से संबंधित गतिविधियां होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट समाजसेवी नीरज रैक्वाल ,मनोज बिष्ट ,तपिश बड़ौला , दीपक चौहान ,ललित परगाई ,किरन पलडिया, रेखा बेलवाल ,दीपा शर्मा ,राधा देवी ,करिश्मा आर्य , निशा नेगी ,दीक्षा कफल्टिया ,नीमा बुधानी ,बीना नेगी
समेत भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। इधर ग्राम सभा खेड़ा में ब्यूटीशियन के नए छठे बैच का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट , मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ललित मोहन परगाई , ट्रेनर माला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महिलाओं को विधिक जानकारी देने के साथ ही स्वरोजगार के विषय में भी तमाम जानकारियां दी गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें