नैनीताल- उत्तराखंड ग्वाल सेवा युवा शक्ति जिलाध्यक्ष व महामंत्री मनोनीत
उत्तराखंड ग्वालसेवा युवा शक्ति जिला नैनीताल का गठन
ग्वाल सेवा युवा शक्ति जिलाध्यक्ष कृष्णा उर्फ करन बोहरा और जिला महामंत्री अधिवक्ता हरेन्द्र पडियार मनोनीत
नैनीताल-आज उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए ग्वाल सेवा युवा शक्ति के नैनीताल जिले का गठन किया गया जिसमें नैनीताल जिलाध्यक्ष के पद पर ओखलकाण्डा निवासी कृष्णा उर्फ करन सिंह बोहरा और जिला महामंत्री हल्द्वानी निवासी अधिवक्ता हरेन्द्र पडियार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया।
बता दें कि करन बोहरा सामाजिक कार्यों और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री ने संगठन में आस्था जताते हुए कहा कि ग्वालसेवा युवा शक्ति*युवाओं की शक्ति है। जिसमें नैनीताल के सभी युवा साथियों को जोड़ा जाएगा और पहाड़ के लोंगो के सम्मान और समस्याओं को लेकर संघर्ष और संगठन हित में कार्य करेंगे।
उनके इस मनोनयन पर उत्तराखंड ग्वाल सेवा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा व ग्वालसेवा फाउंडेशन के निदेशक श्री हेमंत कुमार सिंह बोरा व मनीष जोशी, महेंद्र सिंह जीना,गंगा सिंह बोरा,प्रकाश कन्नोजिया, रमन कुमार ,सूबेदार नारायण सिंह बोहरा, प्रमोद कुमार, हरीश महरा, प्रधान प्रतिनिधि इंद्र लाल, ग्राम प्रधान बरमधार संजय बर्गली, अर्जुन बर्गली, बलवंत बोरा, बीरबल आर्य, आलम सिंह खनवाल, राजेंद्र सिंह मेहरा, जीवन कबड़िया ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें