नैनीताल- उत्तराखंड ग्वाल सेना के प्रकाश जिलाध्यक्ष एंव रमन महामंत्री मनोनीत
नैनीताल। आज उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी संगठन कार्यकर्ताओं की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और जिला महामंत्री रमन कुमार को मनोनीत किया गया।
श्री कुलौरा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पहाड़ के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है और उत्तराखण्ड के लोंगो को वास्तविक पहाड़ी राज्य की कल्पना का सपना साकार करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा,इसके लिए जल्दी ही पूरे प्रदेश में ग्वालसेवा का गठन किया जायेगा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने संगठन में आस्था जताते हुए कहा कि ग्वालसेवा संगठन पहाड़ के लोंगो की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगा और वह पहाड़ हित,समाज हित,संगठन हित में कार्य करेंगे और वे जल्द ही जिलाकार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
उनके इस मनोनयन पर ग्वालसेवा फाउंडेशन के निदेशक हेमंत कुमार सिंह बोरा व बच्चीसिंह बिष्ट एवं संगठन के दिग्विजय सिंह बिष्ट, चन्द्रविजय सिंह बिष्ट, नैनीताल नगर अध्यक्ष राजीव साह, अनिल मुनगली, पवन व्यास, अधिवक्ता शरद साह, मुकेश कीर्ति, अखिल साह, अधिवक्ता मनीष जोशी, आनंद कनवाल, संजय चंदोला, ललित रावत,संजय सुयाल ,कमल चिलवाल, राजा कन्नौजिया, हरेन्द्र पडियार, राकेश कोहली, राजू रस्तोगी, प्रमोद कुमार, दीपक बर्गली, पूरन गंगोला, गंगा सिंह बोरा व योगेश भोला, संजय त्यागी,खिलेश कांडपाल,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ,दीपक राठौर,डॉ हरप्रसाद सिन्हा , गिरीश खोलिया, मौहम्मद अबरार,चन्द्रमौली साह,अतुल धुसिया,जसपाल सिंह, कमल कुमार,सिद्धार्थ साह, विनोद कुमार ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन हित में कार्य करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें