धर्म प्रवाह: सभी भक्तजनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं- सत्य साधक “गुरु जी”
लोक मंगल को किया कार्य ईश्वर को होता है समर्पित-गुरुजी
बहराइच (यूपी)। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने महाशिवरात्रि पर्व पर समस्त भक्त जनों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया है।
गुरु जी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान भोलेनाथ त्याग ,तपस्या और करुणा की मूर्ति हैं। गुरु जी ने कहा त्याग करने वाला ही पूजनीय होता है। भगवान शिव ने सोने की लंका रावण को दान कर दी और सब कुछ त्याग कर दिया, लोक कल्याण के लिए उन्होंने विषपान किया इसलिए ही उन्हें महादेव कहा जाता है।

गुरुजी ने कहा लोकमंगल की कामना को लेकर निस्वार्थ भाव से किया गया कर्म कभी भी निष्फल नहीं जाता है , यदि हम जनकल्याण के उद्देश्य से किसी मार्ग में अग्रसर होते हैं तो प्रकृति भी अनेक रूपों में हमारी मदद करती है।
गुरुजी ने कहा मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है , और जो इस पृथ्वी लोक पर जन्मा है उसका मरण भी निश्चित है। गुरुजी ने कहा हम कितना लंबा जीवन जिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है हमें इस बात पर मनन करना चाहिए कि इस धरती पर आकर हमने लोक कल्याण के लिए क्या किया।
गुरु जी ने कहा हमें कोई भी अपना कर्म लोक कल्याण को समर्पित करके ही करना चाहिए। लोक मंगल को किया गया कार्य भगवान को समर्पित हो जाता है।
इस अवसर पर सत्य साधक श्री गुरु जी ने सभी भक्तजनों की सुख समृद्धि की जग जननी मां पीतांबरी से कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे संग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कुम्भ मेला–2027: हरिद्वार में मुख्य सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को दिया तेज गति का आदेश
उत्तराखंड: हनुमान जयंती पर रामनगर के भव्य हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धालुओं संग किया दर्शन-पूजन
उत्तराखंड: सुरई वन रेंज में बाघ का रौद्र हमला, मवेशी चराने गई महिला बनी शिकार