पिथौरागढ़- विधायक चन्द्रा पंत ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं क्षेत्र की समस्याएं
चन्द्रा पंत ने मुख्यमंत्री के सामने रखी पिथौरागढ़ की समस्याएं
देहरादून। पिथौरागढ़ की भारतीय जनता पार्टी विधायक चंद्रा प्रकाश पंत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर पिथौरागढ़ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन को लेकर वार्ता की। उन्होंने थरकोट झील निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया। कहा कि इससे पयॅटन को बढ़ावा मिलेगा। संपर्क मार्गों के निर्माण व सुधारीकरण पर भी जोर दिया। कहा कि गांवों का विकास करने के लिए सड़कों का निर्माण जरूरी है। विधायक ने कई सड़कों की सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी। ट्यूलिप गार्डन, क्षेेत्र में पेयजल की किल्लत दूर करने, हवाई यात्रा शीघ्र आरम्भ किये जाने को लेकर भी वार्ताकी। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को लेकर तुरन्त कार्रवाई करते हुए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें