देहरादून- विधायक महेश नेगी की बढ़ी मुश्किलें ,सीजेएम कोर्ट ने दिया यह आदेश
देहरादून। भाजपा विधायक महेश सिंह नेगी की मुश्किलें बढ़ गई है ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट देहरादून ने दुष्कर्म के आरोपी महेश नेगी को डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने के आदेश दिए हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को देहरादून सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होना होगा। इसके लिए दून अस्पताल प्रबंधन को भी डीएनए सैंपल के लिए टीम भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसकी बेटी के जैविक पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। वर्तमान में इस मुकदमे की विवेचना महिला थाना श्रीनगर के द्वारा की जा रही है। अधिवक्ता बचाव पक्ष एसपी सिंह ने ये जानकारी दी है।
गौरतलब है कि विगत अगस्त माह में द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में तहरीर देकर महिला ने आरोप लगाया था कि साल 2016 से महेश नेगी ने उसके साथ देहरादून, नैनीताल ,मसूरी और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया है।
महिला ने दावा किया है कि उसकी बच्ची के पिता भी महेश नेगी हैं। महिला बच्ची के DNA टेस्ट को लेकर भी लगातार कहती रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें