देहरादून: जनता सर्वोपरि है ,लोगों की समस्याएं दूर करना सरकार का दायित्व-CM
देहरादून। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सर्वोपरि है, लोगो की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व है। कोशिश की जा रही है कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए। वर्चुअल रात्रि चौपाल इसी क्रम में आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पङें। जनता और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया जा रहा है। जन भावनाओं के अनुरुप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए सीएम
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में आज भारतीय जनता पार्टी आज के दिन को अलग अलग तरीके से मना रही है। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने सीएम तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे। आपको बताते चले कोविड संक्रमित हुए सीएम आज से ही कोविड संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य होकर फील्ड में निकले है।भारतीय जनता पार्टी के बलबीर रोड स्थित दफ्तर में आयोजित बैठक में सीएम ने प्रतिभाग किया। इसके बाद वो हरिद्वार जाएंगे। सीएम तीरथ व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र आसपास ही बैठे दिखे लेकिन दोनो के बीच कोई बात नही हुई।इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार समेत पार्टी विधायक व सगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें