देहरादून: कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पढ़िए पूरी लिस्ट
30 लोग स्टार प्रचारक की सूची में शामिल
देहरादून- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
सल्ट विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रेस को स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध करवाते हुए श्री धस्माना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत कुल तीस लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

श्री धस्माना ने बताया कि पार्टी सल्ट उप चुनाव में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष के फेलियर को लेकर जनता के बीच जाएगी। श्री धस्माना ने बताया कि आज प्रातः पार्टी प्रत्याक्षी श्रीमती गंगा पंचोली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बताते चलें कि सल्ट विधानसभा उप चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें