देहरादून: कांग्रेस ने शिल्पी अरोड़ा को दी यह बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष बनीं शिल्पी अरोड़ा
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर।
केंद्रीय आलाकमान ने सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिल्पी अरोड़ा को सौंपी ।
राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश किया जारी इसके साथ साथ कर्नाटका और वेस्ट बंगाल के लिए भी सोशल मीडिया डिपार्टमेंट कि जिम्मेदारियां कांग्रेस के नेताओं को दी गई।

गौरतलब है कि शिल्पी अरोड़ा इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता एवं प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुंकी हैं वहीं 2012 के चुनाव में शिल्पी अरोड़ा कांग्रेस पार्टी के लिए लकी साबित हुई जब उन्हें प्रचार कमेटी जोकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रही थीं उस प्रचार कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में शिल्पी अरोड़ा वाटर सामाजिक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखण्ड यूथ क्लब की अध्यक्ष, तिरूपति कार्पारेटिव सोसायटी की अध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें