देहरादून: सीएम तीरथ ने बांटे मंत्रियों को विभाग, पढ़िए किसे मिला क्या विभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पांच दिन बाद अपने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए है.जंहा सीएम रावत ने अपने पास
स्वास्थय, वित्त, आबकारी ,लोकनिर्माण सहित 20 विभाग रखे है.वही कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत को मदन कौशिक के विभाग दिए गए है जिसमे शहरी विकास के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी सौपी गयी है।
.वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविन्द पांडेय, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य को पुराने विभाग ही आवंटित किये गए है।
जबकि नए मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल के लावा तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है।
वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण,औद्योगिक विकास,खादी एवं ग्राम उद्योग और लघु ,सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गयी है.
साथ ही राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य और डॉ धन सिंह रावत के पुराने विभाग यथावत रखने रखने के साथ एक एक विभाग एक्सचेंज किया गया है.जिसमे रेखा आर्य को दुग्ध विकास और धन सिंह रावत को आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है। वही नए राज्य मंत्री यतीश्वरानंद भाषा ,गन्ना विकास और चीनी उद्योग और पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गयी है।
तीरथ सिंह रावत—मुख्यमंत्री
गोपन, कार्मिक, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन, सतर्कता, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड और सैनिक कल्याण वित्त (फाइनेंस), वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, राज्य संपत्ति राजस्व, न्याय, तकनीक शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी, नियोजन सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, उर्जा वैकल्पिक ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन)
——————————————————————————————————
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
सिंचाई बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई जलागम प्रबंधन भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व
—————————————————————————-
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत
वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण , श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा,
—————————————————————————————–
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य
परिवहन समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण निर्वाचन
——————————————————————————————————
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे
विद्यालयी शिक्षा, , संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज,
——————————————————————————————————
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास,
——————————————————————————————————
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत,
संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शहरी विकास आवास सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिक
——————————————————————————————————
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,
सैनिक कल्याण औद्योगिक विकास लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग
——————————————————————————————————
कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल
पेयजल वर्षा जल संग्रह ग्रामीण निर्माण जनगणना
——————————————————————————————————
राज्यमंत्री रेखा आर्य
महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, मत्स्य विकास,
——————————————————————————————————राज्यमंत्री धन सिंह रावत
सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल,
—————————————————————————————————-
राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद
भाषा पुनर्गठन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें