देहरादून:तीरथ सरकार का बड़ा फैसला, त्रिवेंद्र कार्यकाल में बनाए दायित्व धारी कार्यमुक्त
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश सरकार ने दायित्व धारियों को उनके पदों से हटाया मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश किए जारी।
तीरथ सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नियुक्त किए गए दायित्व धारियों की छुट्टी कर दी है।संवैधानिक पदों को छोड़कर सभी निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किये गए पद मुक्त। जिसके लिए मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में 114 भाजपा नेताओं को दर्जामंत्री का दर्जा दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के हटने के बाद से ही इन दर्जाधारियों की हटने की अटकलें लगने लगी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का निर्णय लेना बाकी था। पता चला है कि आरएसएस भी इन दर्जा मंत्रियों को हटाने की पैरवी कर रहा था। जिसके लिए गत 26 मार्च को उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने देहरादून का दो दिवसीय दौरा किया था। उनके इस दौरे को भी दर्जा मंत्रियों के चयन को लेकर बताया जा रहा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार त्रिवेंद्र की टीम में उन्हीं लोगों को दर्जा मंत्री का दर्जा मिलेगा जो संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें