देवभूमि व्यापार मंडल ने फूंका चीन का पुतला ,चाईनीज़ सामान की जलाई होली
हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ने आज चाइनीस सामान का बहिष्कार करते हुए पुतला दहन किया।
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय जनता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनता से चाइना से आयात होने वाले सामान का पूर्णता बहिष्कार करने की अपील की।

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जब चाइना भारत को हर कदम पर धोखा देने के लिए तैयार रहता है और उस एवज में हमारे देश के वीर जवान शहीद होते हैं. बीते सोमवार गलवान घाटी में हमारे कई जवान चीनी फौज से लोहा लेते हुए शहीद हो गए । चीन द्वारा किया गया यह कायरता पूर्ण एवं निंदनीय अपराध था।

देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भाष्कर सुयाल ने कहा की अब देश के लोगों को भी समझना चाहिए कि चीन भारत का अपमान लगातार करता चला रहा है चाहे डोकलाम घाटी की बात करें या तिब्बत की हर जगह चीन ने भारत को धोखा ही दिया है ऐसे में भारतीय जनता का यह कर्तव्य बनता है कि वह चीनी सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें एवं सभी व्यापारी स्वदेशी समान है अपनी प्रतिष्ठानों में क्रय विक्रय करें।
इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भाष्कर सुयाल ,विनीत दुमका ,रोहित दुमका ,नवीन बमेटा , खेम सिंह बिष्ट ,योगेश दुमका लक्ष्मी दत्त बमेटा ,देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें