घाट-पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, पहाड़ी से आए मलबे को अविलंब हटाने के निर्देश- पढ़ें पूरी खबर
जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने किया निर्माणाधीन घाट पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क अंतर्गत मीना बाजार स्थित दिल्ली बैंड का स्थलीय निरीक्षण, पहाड़ी से आए मलबे को अविलंब हटाने व मार्ग को सुचारू करने के निर्देश
पिथौरागढ़,19 मार्च। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा गुरुवार को निर्माणाधीन घाट-पिथौरागढ़ आलवेदर सड़क अंतर्गत मीना बाजार स्थित दिल्ली बैंड जहां पहाड़ी से मलवा आने के कारण सड़क बंद है ,का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मौके पर अधिक मात्रा में मलवा होने पर जिलाधिकारी ने एन एच के अधिकारियों व कॉन्ट्रेक्टर के प्रतिनिधियों को उसे शीघ्र ही हटाए जाने व मार्ग को खोले जाने हेतु मशीनों की संख्या में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बार बार उक्त स्थान पर मलवा आने के कारण सड़क बन्द होना ठीक नहीं है,जिससे जनता को भी समस्या होती है इस हेतु इसका स्थाई समाधान किया जाय व पहाड़ी की ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाय।
उक्त स्थान पर अत्यधिक मात्रा में मलवा जमा हो जाने के कारण सड़क मार्ग सुक्रवार की सायं तक खुलने की संभावनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि जिन्हें इस मार्ग से मैदानी क्षेत्र या जनपद चम्पावत व अल्मोड़ा आदि क्षेत्रों को जाना है वह अन्य वैकल्पिक मार्ग थल बेरीनाग मार्ग का प्रयोग करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को जोड़ने हेतु यह महत्वपूर्ण मार्ग है इस हेतु इसे प्राथमिकता के साथ अधिक संख्या में मशीनों को स्थापित कर मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया जाय।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल,एन एच के सहायक अभियंता बी के चौधरी समेत अन्य अधिकारी, प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी ने 8005 श्रमिकों के खातों में भेजी 17.25 करोड़ की DBT राशि, श्रमिक सेवा ऐप का लोकार्पण
नैनीताल: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई, अवैध LPG रिफिलिंग गैंग का भंडाफोड़; दो भाई गिरफ्तार
उत्तराखंड बोर्ड: आज पूरा होगा हाईस्कूल-इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन, रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट
उत्तराखंड: सीएम धामी ने कृषि विभाग में चयनित 12 मानचित्रकों को दिए नियुक्ति पत्र
Uttarakhand Crime: बाथरूम गई 9 साल की बच्ची सहमी लौटी घर; दो किशोरों पर ‘गलत काम’ का आरोप