गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी लक्की राणा टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित
बॉक्सिंग चैंपियन लक्की राणा टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित
हल्दूचौड़। (नैनीताल)। उत्तराखंड की बेटी बॉक्सिंग चैंपियन लक्की राणा का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए हो गया है। जिन्होंने ऑल इंडिया चैंपियनशिप 64 किलो किलोग्राम में आज क्वालीफाई किया।
खष्टी देवी गुरुरानी स्कूल हल्दूचौड की इंटरमीडिएट की विद्यार्थी बॉक्सिंग चैंपियन लक्की राणा का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए उनके पिता- देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि लक्की राणा रोहतक शहर में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉलेज में ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 64 किलोग्राम वर्ग में आज क्वालीफाई किया, जो कि अब इंडिया की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में खेलेगी।
उनके चयन पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कमलेश चंदोला, कोच भुपेश भट्ट, पंखुड़ियां संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, समाजसेवी नन्द किशोर मिश्रा व एडवोकेट हरमोहन सिंह बिष्ट ने बधाई दी और सभी ने आशा करते हुए कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में भी गोल्ड लेकर आयेंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें