खुलासा: चाची ने प्रेम संबंध में भतीजे से करवाई पति की हत्या
चाची ने प्रेम संबंध में भतीजे से पति को मरवा डाला
जसपुर। चाची को भतीजे से प्यार हो गया, प्यार जिस्मानी रिश्ते में बदल गया। पति को जब संबंधों की भनक लगी तो चाची ने षड्यंत्र कर भतीजे के हाथों पति को मरवा दिया और इतना ही नहीं गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस की गहन जांच में तीनों युवक निर्दोष निकले। और असल दोषी दोनों चाची भतीजे समेत अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व जसपुर से सटे यूपी के गांव में ग्रामीण का शव मिलने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीण की हत्या उसकी ही पत्नी ने करवायी थी। पुलिस ने मामले में महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। जसपुर के रायपुर गांव से यूपी के बिजनौर का मच्छमार गांव लगा हुआ है। 14 जनवरी को मच्छमार में नहर किनारे ग्रामीण वीर सिंह का शव मिला था। वीर सिंह की पत्नी ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन जांच में तीनों बेगुनाह निकले।
इस बीच शक पर पुलिस ने वीर सिंह के भतीजे सोमपाल से पूछताछ की तो उसने सब राज उगल दिया। पुलिस के अनुसार सोमपाल ने बताया कि उसका अपनी चाची यानी वीर सिंह की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया था। दो माह पहले पता चलने पर वीर सिंह ने पत्नी की पिटाई की थी। इसके बाद चाची ने वीर सिंह की हत्या की साजिश रच ली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश , अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई , कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर देहरादून जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
हल्द्वानी: आयुक्त के छापे में खुली इस नशा मुक्ति केंद्र की पोल , लाइसेंस निरस्त
देहरादून: जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, दूरस्थ गांव काण्डोई भरम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनी जन समस्याएं
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित व निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा