कोरोना वायरस: होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए गाइडलाइन जारी-पढ़ें पूरी खबर
कोरोना वायरस: डीएम सविन बंसल ने होटल ढाबा रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए की गाइडलाइन जारी
हल्द्वानी- कोरोना वायरस के दृष्टिगत डीएम सविन बंसल ने सभी होटल ढाबा रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। तथा सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुये जनपद के सभी होटल एवं रैस्टोरैन्ट कारोबारियों को दिशा निर्देश जारी किये है। उन्होने कहा होटल एवं रैस्टोरैन्टो के दीवारों की सफाई, खाने की मेजों, बैठने के स्थान के साथ ही परिसर के समस्त फर्नीचर की सफाई एवं विसंक्रमित नियमित की जाए।
श्री बंसल ने होटल एवं रैस्टोरैन्ट मे इस्तेमाल होने वाले मैन्यू कार्ड को नियमित प्रत्येक बार उपभोक्ता के इस्तेमाल के पश्चात विसंक्रमित किया जाए। उन्होने कहा होटलों में विदेशी मेहमान के सम्बन्ध मे विशेष रूप से सावधानी रखते हुये वार्तालाप करेेे तथा उसकी सूचना चिकित्सालय के साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को देें। उन्होने कहा होटल एवं रैस्टोरैन्टों मेें उपभोक्ताओ को उच्च श्रेणी 60 प्रतिशत अल्कोहल के सैनेटाइजर उपलब्ध कराया जाए और खांसी जुकाम से संक्रमित ग्राहको को खाना रैस्टोरैन्ट मे ना खाने का अनुरोध किया जाए तथा घर पर ही खाने व घर पर ही आराम करने का अनुरोध किया जाए।
श्री बंसल ने कहा होटल एवं रैस्टोरैन्टों मे कचरे की नियमित निकासी की जाए और टेबलों मे नमक, मसाले इत्यादि की नियमित सफाई व प्रत्येक बार इस्तेमाल होने के पश्चात विसंक्रमित किया जाए। उन्होने कहा होटल एव रैस्टोरैन्टों में कार्यरत स्टाफ अस्वस्थ होने की दशा में सम्बन्ष्धित को तत्काल अवकाश हेतु कार्यमुक्त किया जाए और इसकी सूचना स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को भी दी जाए।

श्री बंसल ने खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मे कार्यरत सभी अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के अनुसूची -04 के भाग-02 मे उल्लेखित प्राविधानों का कडाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: माता की मृत्यु उपरान्त वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र को भटक रही थी तान्या, पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय
Uttarakhand: वनाग्नि नियंत्रण हेतु राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, SDRF की टीमों ने किया प्रभावी अभ्यास
सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारंभ ,विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला जारी
देहरादून: डीएम का दवा माफियाओं पर बड़ा एक्शन , मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त
देहरादून: खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी