यूपी-कोरोना पॉजिटिव निकली सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती
लखीमपुर खीरी। कोरोनाकाल में पुलिस के लिए अपराधियों को पकड़ना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है , अपराधियों के कोरोना संक्रमित निकलने से कई बार पुलिस टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ताजा मामला यहां उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जनपद अंतर्गत सदर कोतवाली पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच महिला तथा पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया था। इन सभी की कोविड-19 जांच करवाई गई। जिनमें एक महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घटना से पुलिस टीम के अलावा महिला के संपर्क में आए लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली पुलिस ने गत दिवस यहां मुखबिर की सूचना पर एक ठिकाने में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 पुरुष तथा 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
लखीमपुर खीरी के एसपी सतेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक कोरोना काल में जिन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाता है जेल भेजने से पहले उनका कोविड-19 का टेस्ट करवाया जाता है।
उन्होंने बताया पॉजिटिव पाए गए युवक एवं युवती को कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक पुलिस टीम के साथ ही अन्य संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति ने विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी
देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निष्कासन, 60 किलो शहद का पहला चरण सफल
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में सर्वे और पुनर्वास कार्य की समीक्षा, 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य
हल्द्वानी: अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में बसंतिक नवरात्रि पर भागवत कथा की रसधार