उधम सिंह नगर: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस
हमलावरों ने गर्दन पर सटाकर मारी गोली
पुलिस के आला अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण ,तफ्तीश में जुटी पुलिस
(क्राइम रिपोर्टर:आकाश मेहता)
किच्छा( उधम सिंह नगर): यहां उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत किच्छा के अजीतपुर गांव में बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर के पास सो रहे वृद्ध की अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।

किच्छा के अजीतपुर निवासी गंगाराम राठौर आयु 59 वर्ष रविवार रात अपने घर के पास ही सो गये थे। सुबह जब वह काफी देर तक घर नही आये तो उनका पुत्र वहां पहुंचा। लेकिन चारपाई पर गंगाराम मृत अवस्था में पडे हुए थे। उनके गर्दन से सटाकर गोली मारी गई थी।

सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सुरजीत कुमार,
पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान पता चला कि गंगाराम का मिट्टी के ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज करवाने को लेकर गांव के किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गोलीकांड के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें