उत्तराखंड- रिलीज के साथ तेजी से वायरल हुआ रोमांटिक गाना “तुझसे है आशिकी’
सितारगंज(उधम सिंह नगर):- उत्तराखंड के मशहूर निर्माता राजेश गुप्ता ने अपने बैनर खन्ना मूवी से बनी हिंदी धार्मिक फीचर फिल्म मां पूर्णागिरि की अपार सफलता के बाद अब हिंदी म्यूजिक वीडियो “तुझसे है आशिकी लॉन्च” किया है। यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया और तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध फिल्म एक्टर अंकुर श्रीवास्तव एवं प्रियंका जोशी हयात की सुपरहिट जोड़ी द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं।
राजेश कुमार गुप्ता और खन्ना मूवीज विथ संगीता गुप्ता प्रस्तुत ‘तुझसे है आशिकी’ रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है। यह गाना 30 अक्टूबर को दोपहर 3:15 बजे मुंबई में रिलीज किया गया। इस रोमांटिक गाने को आवाज दी है असित त्रिपाठी ने और लिरिक्स व म्यूजिक मुन्ना दुबे का है। बेहद कर्ण प्रिय म्यूजिक के साथ दिल को छू लेने वाले लिरिक्स युवाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में अंकुर श्रीवास्तव और प्रियंका जोशी हयात नजर आ रही हैं, जिसकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री बेहतरीन है।
गाने को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे ने बताया कि यह गाना हमारे दिल के करीब है। जब आप इसे सुनेंगे तो इससे खुद को कनेक्ट कर पायेंगे। मैंने जब यह गाना लिखा तो मुझे नहीं पता था कि यह इतना अच्छा बन पायेगा। लेकिन जिस तरह से गाने को लोगों ने पसंद किया है और उम्मीद है आगे भी खूब पसंद करेंगे। वह मेरे लिए कॉम्पीलमेंट से कम नहीं है। मैं अपने दर्शकों और श्रोताओं से अपील करूंगा कि वे इस गाने को खुद तो सुने ही, इसको अपने दोस्तों और जानने वालों को भी रिकमेंड करें। यह गाना जरूर आपके दिल को भी छू लेगी।

उन्होंने बताया कि गाना ‘तुझसे है आशिकी’ का म्यूजिक वीडियो भी खास है। इस म्यूजिक वीडियो के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। प्रोग्रामर निषाद भट्ट हैं स्टोरी और स्क्रीन प्ले दामिनी गुप्ता का है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें