उत्तराखंड:- आठ महीने बाद मिला शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी का शव
देहरादून:- उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर , 11वीं गढ़वाल राइफल्स के शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी का शव मिला, पारिवारिक जनों ने की पुष्टि ,
विगत 8 जनवरी 2020 को डूटी पोस्ट से लापता हो गए थे नेगी , कश्मीर के अनंतनाग में वह पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे थे इसी दौरान एवलांच में उनका पैर फिसला और पाक सीमा की तरफ गिर गए थे। लंबे समय से लापता होने के कारण सेना ने उन्हें कर दिया था शहीद घोषित।
गश्त के दौरान साल के शुरुआत में देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह नेगी हिमस्खलन में लापता हो गए थे। उसके बाद से उनकी कोई खबर सामने नहीं आई थी। सेना ने उन्हें युद्ध में शहीद घोषित कर दिया था लेकिन अब 8 महीने बाद उनका शव मिला है। सूत्रों के अनुसार अब शनिवार को शहीद का शव गुलमर्ग लाया गया और रविवार को परिवार को सौंपा जाएगा , सोमवार को हरिद्वार में शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनका शव उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला में स्थित गुलमर्ग इलाके में मिला है। इसी साल 8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गश्त लगाते समय हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गये थे हालांकि सैन्य जवानों व बचाव दल ने उन्हें काफी दिन तक खोजा लेकिन वह नहीं मिले। वह गढ़वाल राइफल के हवलदार थे।
सेना द्वारा शहीद घोषित करने के बाद भी हवलदार राजेंद्र सिंह के परिजन मानने को तैयार नहीं थे। परिवार का कहना था कि जवान नियंत्रण रेखा पर तैनात था, हो सकता है कि हिमस्खलन की चपेट में आकर वह सीमा पार पाकिस्तान चला गया हो इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री के अलावा थल सेना प्रमुख को पत्र लिख पाकिस्तान से संपर्क करने की मांग भी की।

पुलिस ने बताया कि अब जबकि कश्मीर में तापमान बढ़ने लगा है, बर्फ पिघलने की वजह से अंदर दबे जवान का शव ऊपर आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस ने बारामुला जिला अस्तपाल के शवगृह में भिजवाया गया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उसकी बटालियन के हवाले कर दिया जाएगा। जहां से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंचेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें