उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026: पहले ही दिन रिकॉर्ड पंजीकरण, क्या इस बार टूटेंगे सभी रिकॉर्ड?
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन का किया तांता; 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण और 24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो गया और पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 42,405 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया। बदरीनाथ धाम में 36,580, गंगोत्री में 22,764 और यमुनोत्री में 22,340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है।
ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से ट्रांजिट कैंपों ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार और विकासनगर में शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 उपलब्ध रहेगा।
पहले ही दिन रिकॉर्ड पंजीकरण से संकेत मिलता है कि इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। देवभूमि उत्तराखंड फिर से आस्था के महासागर का साक्षी बनने जा रहा है।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 में धामों के कपाट खुलने की तिथियां इस प्रकार हैं:
यमुनोत्री धाम – 17 अप्रैल 2026
गंगोत्री धाम – 17 अप्रैल 2026
केदारनाथ धाम – 18 अप्रैल 2026
बदरीनाथ धाम – 18 अप्रैल 2026
श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


