अल्मोड़ा:- हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां
अल्मोड़ा 14 जुलाई, 2020। कोसी पुर्नजनन अभियान के तहत कोसी नदी की सहायक नदी कुजगढ़ के जलागम क्षेत्र सोनी में आगामी 16 जुलाई हरेला पर्व के दिन वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।
यह बात मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने आज जिला कार्यालय के सभागार में बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस दिन समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आस-पास के लोगों द्वारा इस वृहद वृक्षारोपण कार्य में प्रतिभाग किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण वाले स्थान में पौधों की उपलब्धता व गड्डे आदि समय से खुदवा लिये जाय साथ ही फल प्रजाति के पौधों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि रानीखेत वन प्रभाग के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में आवश्यक समन्वय बना लिया जाय।
उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन व सभी लोगों द्वारा मास्क प्रयोग अवश्य किया जाना होगा।
बैठक में उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओें पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी माहतिम यादव, के0एस0 रावत, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, उप परियोजना निदेशक ग्राम्या डा0 एस0के0 उपाध्याय, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी टी0एन0 पाण्डेय साहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें