अल्मोड़ा- भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका का कोरोना से निधन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दुखद खबर सामने आई है यहां भाजपा महिला मोर्चा कुमाऊं की पूर्व संयोजिका नर्मदा तिवारी का कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया है वह 53 वर्ष की थीं। अल्मोड़ा निवासी नर्मदा तिवारी बेस अस्पताल में भर्ती थीं , जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। अल्मोड़ा जिले के गोलनाकरड़िया ,हवालबाग ब्लाक निवासी भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। बताया जा रहा है तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें बुधवार को बेस चिकित्सालय ले गए।

एहतियातन उनके स्वैब नमूनों की जांच कराई गई। इसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गई। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय व समर्पित रहने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में संगठन खासतौर पर महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई। गोलनाकरड़िया (हवालबाग ब्लाक) निवासी नर्मदा जाख तिवारी गांव (लमगड़ा विकासखंड) की पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं समेत समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें