अच्छी खबर:-हिमाचल, हरियाणा व पंजाब को आज से दौडेगीं उत्तराखण्ड रोडवेज की बसें
(दीपक भंडारी) हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ रुट पर भी चलेंगी।
हिमाचल के शिमला , धर्मशाला, मनाली, पांटा के लिए बस सेवा लोगों को मिलेगी।
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालन्धर के लिए तो हरियाणा गुड़गांव, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला व चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन आज से शुरू होगा।
महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बुधवार को सभी सहायक महाप्रबंधकों को नए रूट में बसें को संचालन करने को लेकर पत्र भेज कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। मुख्यालय के आदेश आने के बाद डिपो में बसों के सञ्चालन को लेकर सभी तैयारी कर ली गयी है। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी से चंडीगढ रूट पर रवाना होगी।
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ रुट पर रोडवेज बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो जायेगा। लॉकडाउन के कारण इन रूटों पर विगत 25 मार्च से संचालन बंद था। अब दुबारा संचालन शुरू होने से जहा यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, वही रोडवेज की भी आय हो सकेगी। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी सहायक महाप्रबंधक (एआरएम) को नए रूट में बसें को संचालन को लेकर पत्र भेजा है। जिसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने जरूरत के मुताबिक सरेंडर बसों को रिलीज करा लिया है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक सवारियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जाएंगी और कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही बसों का संचालन किया जायेगा।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें