उपलब्धि: एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत कु. प्रियंका गोस्वामी (धावक) ने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घण्टा 28 मिनट 45 सेकेंड पूर्ण कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने में सफलता प्राप्त कर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाक इवेंट में प्राप्त की।
शनिवार को हुए मुकाबले में प्रियंका गोस्वामी ने 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 सेकंड में पूरा करते हुए रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान की खिलाड़ी भावना जाट ने बनाया था। भावना जाट ने अपनी वाक 1:29:54 सेकेंड में पूरी की थी। प्रियंका गोस्वामी की इस उपलब्धि के साथ ही मेरठ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियंका को पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए भी चुना गया था। बेंगलुरु में प्रशिक्षण कैंप के चलते लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह नहीं पहुंच सकी थी।
इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए टोक्यो ओलम्पिक में भी कु. प्रियंका गोस्वामी की सफलता की कामना की।
मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने रांची में चल रही राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय वाकर प्रियंका गोस्वामी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते हुए अपना ओलंपिक टिकट भी पक्का कर लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
उत्तरायणी मेला: बिंदुखत्ता में पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का आगाज 12 जनवरी को
Uttarakhand: अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ , शासनादेश जारी
Uttarakhand: नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने पेश की संवेदना और दोस्ती की मिसाल