Uttarakhand Crime: युवक ने बहला-फुसलाकर दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म
- पुलिस ने पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
पौड़ी। दो सगी बहनों से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है मामला पौड़ी गढ़वाल जनपद का है।
धूमाकोट तहसील के एक गांव में एक युवक द्वारा दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है , घटना के मुताबिक, गांव के ही एक युवक ने घर पर अकेली बहनों को बहला फुसलाकर उनके साथ दुराचार किया है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीएम धूमाकोट प्रमोद कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव के 35 वर्षीय रोशन सिंह ने दो सगी बहनों के साथ बहला फुसलाकर दुराचार किया।
उन्होंने बताया कि मामला 29 जनवरी का है. जहां आरोपी रोशन सिंह पड़ोस के घर में दो बहनों को अकेले पाकर उन्हें बहला-फुसलाकर एकांत जगह पर ले गया और उनके साथ दुराचार किया. इसकी जानकारी बालिकाओं ने दो दिन बाद अपनी मां को दी. जिसके बाद पीड़िताओ की मां बेटियों को साथ लेकर थाना धूमाकोट पहुंची. लेकिन मामला राजस्व क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने पल्ला झाड़ दिया।
इसके बाद पीड़िताओं की मां ने 3 फरवरी को राजस्व उपनिरीक्षक चौकी में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया. राजस्व पुलिस ने दोनों बालिकाओं का मेडिकल कराया. जिसके बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी रोशन सिंह को नैनीडांडा ब्लॉक के भौंन बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


