Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज , बारिश- वज्रपात का यलो अलर्ट इन जिलों में

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (15.04.2025): उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज उसके बना हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खेलने से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है , इन जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 15 अप्रैल मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों चमोली ,उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ ,नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिलों में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा , जिसका प्रभाव 17 अप्रैल को प्रदेश भर में दिखाई देने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है , वहीं सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 सेल्सियस दर्ज किया गया , पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा , वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Today (15.04.2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें