Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज और कल , इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow (16-17 अप्रैल 2025): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में आज मौसम करवट लेगा। अलग-अलग स्थानों पर हवाओं के साथ बारिश , ओलावृष्टि और बिजली चमकने के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 7 जिलों में आज और कल येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल:-
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज बुधवार 16 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,देहरादून , टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है ,जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में धूप और छांव के बीच मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कल 17 अप्रैल बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ ही मौसम शुष्क बना रह सकता है।
18 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून का
अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 सेल्सियस दर्ज किया गया , पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ,नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow Nowcast Uttarakhand Forced Today and Tomorrow (16.04.2025-17.04.2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें