Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज दो जिलों में बूंदाबांदी, देखें लेटेस्ट IMD Update

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है। नवंबर माह की आज 7 तारीख है , शुष्क मौसम के बीच अभी तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है। पर्वतीय इलाकों में जहां गुलाबी ठंड पड़ रही है वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह शाम ठंड के अलावा दिन में तपिश बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक तौर पर बादल और धुंध छाए रहेगी। दो पर्वतीय जनपदों में हल्की बूंदाबांदी के अलावा प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 7 नवंबर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं अन्य जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं सुबह के समय कुछ स्थानों में कोहरा और धुंध के अलावा मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भी तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today (07.11.2024)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें