Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ।

उत्तराखंड में मौसम बदलने के बाद बादल और बारिश का दृश्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

ख़बर शेयर करें -

7 जिलों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना, बारिश से गर्मी से मिली राहत

देहरादून, 12 जून 2026। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 79 मिमी वर्षा मालदेवता में रिकॉर्ड की गई, जबकि चोरगलिया में 58 मिमी, नैनीताल में 51 मिमी, गंगोलीहाट में 49 मिमी, नरेंद्रनगर में 47 मिमी, जॉलीग्रांट में 41 मिमी, यमकेश्वर में 39 मिमी, पिथौरागढ़ में 31 मिमी और बेरीनाग में 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई।

सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 12 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान

विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

प्रदेश के शेष जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछारें पड़ने तथा झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

चार जिलों में सुबह से जारी है बारिश

आज प्रदेश के सभी जनपदों में आसमान में बादल छाए हुए हैं वहीं सुबह से ही अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

गर्मी से मिली राहत, कई क्षेत्रों में जलभराव

गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण उमस बनी रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देर रात कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। भारी वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

13 जून: पहाड़ी जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

14 जून: पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारों की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

15 और 16 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम आंशिक रूप से बदला रह सकता है।

देहरादून का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #IMDAlert #OrangeAlert #RainAlert #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherAlert #WeatherForecast #WeatherNews #YelloAlert

Related Stories

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पंडाल का एल्यूमिनियम पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत के बाद घटनास्थल व अस्पताल का दृश्य देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तराखंड में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी के बीच SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति का जायजा लेते प्रशासन और प्रतीकात्मक भूकंप दृश्य। Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला 2026 पर अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Harela 2026: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, जागेश्वर के लिए कीं 8 बड़ी घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Harela 2026: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, जागेश्वर के लिए कीं 8 बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला पर्व 2026 पर देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान वृक्षारोपण करते हुए। Harela 2026: हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Harela 2026: हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पंडाल का एल्यूमिनियम पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत के बाद घटनास्थल व अस्पताल का दृश्य देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

  • उत्तराखंड में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी के बीच SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट

  • उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति का जायजा लेते प्रशासन और प्रतीकात्मक भूकंप दृश्य। Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

  • हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

  • गुप्त नवरात्रि पर समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की साधना करते सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,799)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,439)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (672)
  • देहरादून (10,877)
  • नैनीताल (6,389)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,078)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (709)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (898)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान