उत्तराखंड : टिहरी हादसा अपडेट , चार लोगों की मौत दो घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त -देखें Video

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी में बदरीनाथ जाते समय नीरगड्ड के पास हुई कार दुर्घटना में एसडीआरएफ द्वारा चलायमान रेस्क्यू कार्य समाप्त हो चुका है। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है कार में कुल 6 लोग सवार थे।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शुक्रवार की सुबह भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही मुंबई के यात्रियों की कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक घायल को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।दो अन्य घायलों को भी रेस्क्यू कर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया था। जबकि वाहन चालक रविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक अन्य यात्री को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकी रेती रितेश शाह ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया है। जबकि हादसे में कार सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल का नाम रविंद्र चव्हाण है। बातचीत में रविंद्र चव्हाण ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त हैं, जो यात्रा के लिए यहां आए थे, सभी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। रविंद्र चव्हाण की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घायलों का नाम पता
कविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील ऊखीमठ रुद्रप्रयाग, उम्र 37 वर्ष (सरकारी अस्पताल ऋषिकेश)
रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी ब् 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, उम्र 56 वर्ष (एम्स ऋषिकेश)
मृतकों का नाम पता
शिवाजी बुधकर पुत्र शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 53 वर्ष
पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी पुत्र दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र उम्र 37 वर्ष
जितेश प्रकाश लोखंडे पुत्र प्रकाश लोखंडे निवासी एलबीएसएच मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र उम्र 43 वर्ष
धर्मराज पुत्र नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1- इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण
2- का0 796 किशोर कुमार
3-का0 595 ओमप्रकाश कुकरेती
4- का0 1595 प्रदीप रावत
5-का0 1589 जितेंद्र
6-का0 4192 अनिल कोटियाल
7-का0 557 सुमित नेगी
8-का0 1888 मनमोहन सिंह
9-का0 2386 दीपक जोशी
10-का0 1792 शिवम
11-pm अमित कुमार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें