उत्तराखंड- सदाबहार कागजी नींबू की खेती कर कमाएं जबरदस्त मुनाफा ,पढ़ें पूरी जानकारी

- सदाबहार नींबू से वर्ष में दो बार फसल ले सकता है किसान
पंतनगर। पंतनगर किसान मेले में पश्चिम बंगाल का कागजी सदाबहार नींबू किसानों की पसंद बन रहा है। इसकी खास बात यह है की एक साल में ही फल देने लगता है और पूरे वर्ष भर फल देता रहता है। इतना ही नहीं किसान इसकी फसल जिस महीने में लेना चाहे तब ले सकता है। इसके लिए किसान को चार माह पूर्व इसकी छंटाई करनी होती है। जिसके बाद इसके पेड़ में फूल और उसके बाद फल देना शुरू कर देता है। पांचवे महीने में इसकी फसल को किसान ले कर मंडी में ऊंचे दाम में बेच सकता है।
शबनम नर्सरी के संचालक अयान मंडल ने बताया की बाजार में आने वाली कागजी नींबू की फसल साल में एक बार किसान ले सकता है लेकिन कॉमर्शियल खेती के दौरान किसान पश्चिम बंगाल के सदाबहार नींबू से वर्ष में दो बार फसल ले सकता है। उन्होंने बताया की इसके पौधों को उत्तराखंड में किसानों को उपलब्ध करवाकर इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने उधम सिंह नगर के धौराडाम व हरिद्वार में किसानों के कई एकड़ प्रक्षेत्र में नर्सरी भी लगवाई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें