उत्तराखंड: दुखद खबर , महिला उपनिरीक्षक की सड़क हादसे में मौत

- घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर
चंपावत। उत्तराखंड पुलिस से दुखद खबर सामने आई है यहां
चंपावत जिले के बनबसा थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक श्रीमती विजय लक्ष्मी का आज सङक हादसे में निधन हो गया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार को बनबसा गेट पर एक कैंटर वाहन संख्या यूके 05 सीए -1735 की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल टनकपुर चिकित्सालय ले जाया गया । जहां उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस कर्मियों ने इसे पुलिस विभाग के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति बताया है। इधर घटना की सूचना जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें