Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया , शासन ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर है कि प्रदेश में नए प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) की नियुक्ति हो गई है।
उत्तराखंड वन विभाग को नया मुखिया मिल गया है। राज्य सरकार ने अब रंजन कुमार मिश्र को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) नियुक्त किया है। रंजन कुमार मिश्र वर्ष 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।
अब तक समीर सिन्हा के पास हाॅफ की जिम्मेदारी थी। वे आज ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
शासन ने अहम फैसला लेते हुए वन विभाग में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य के प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) समीर सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद अब रंजन मिश्रा को नया प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।
रंजन मिश्रा अब तक प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल को देखते हुए सरकार ने विभाग की कमान उनके हाथों में सौंपी है।
समीर सिन्हा के रिटायरमेंट के साथ ही यह नियुक्ति प्रभावी हो गई है। माना जा रहा है कि मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और संरक्षण संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


