उत्तराखंड- यहां गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत , स्वजनों में कोहराम
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां नाचनी क्षेत्र में गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह थाना नाचनी क्षेत्र के ग्राम धामी गांव के प्रधान ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि युवक खड़क सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र केशर सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट धामी गांव तहसील बंगापानी, पिथौरागढ़ की रात में खाई में गिरने से मृत्यु हो गई है।
इस पर थानाध्यक्ष हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां युवक खड़क सिंह का शव धामी गांव में मेलिया गधेरे में लगभग 100 मीटर नीचे दुर्गम स्थान पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव खाई से निकाला और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद पोेस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवाया। पुलिस यह हादसा कैसे हुआ इसकी गहनता के साथ तफ्तीश कर रही है इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


